टीआरपी डेस्क। उत्तराखंड के धाराली के बाद जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में तबाही देखने को मिली है। बादल फटने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। जिसका असर नेशनल हाईवे पर भी पड़ा है, और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। क्षेत्र में बारिश का कहर जारी हैं। जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इसके अलावा,  किश्तवाड़ में भी बादल फटने की खबर है। 

एनएच-244 पूरी तरह से बह गया’

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से  चेनाब नदी से सटे इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है। NH 244 पूरी तरह से बह गया है। साथ ही, एक निजी हेल्थ सेंटर को भी नुकसान हुआ है। 

डोडा में 4 लोगों की मौत

डोडा में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई है।  पानी के तेज बहाव के कारण सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किश्तवाड़ में भी बादल फटने की खबर है। 

See also  जम्मू-कश्मीर: सुरनकोट में आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, 5 जवान शहीद

चरवा इलाके में बाढ़

भलेसा के चरवा इलाके में बाढ़ की जानकारी मिल रही है। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।