खरगोन। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने दो दिवसीय यात्रा पर पर्यटन नगरी महेश्वर (खरगोन) पहुंचे। सचिन का परिवार भी उनके साथ है। यहां वो महेश्वर स्थित अहिल्या फोर्ट हेरीटेज होटल में रुके हैं।

दो दिन की यात्रा में सचिन परिवार के साथ प्राचीन किला घाट और लोक माता अहिल्याबाई होलकर की विरासत को जानेंगे। प्रशासन ने सचिन की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान सचिन काला चश्मा और ब्लैक एंड व्हाइट चेक शर्ट पहने हुए सचिन तेंदुलकर एकदम जंच रहे थे। उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर दूसरे गेट से राजवाड़ा स्थित होटल के अंदर पहुंच चुके थे।

सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के स्वागत के लिए होटल स्टॉफ ने विशेष तैयारी की थी। वहीं, अपने फेवरेट क्रिकेटर को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस होटल के बाहर पहुंचे और उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान एसडीओपी श्वेता शुक्ला, थाना प्रभारी जगदीश गोयल समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी भी सुरक्षा के लिहाज से मौजूद थे।

See also  MP News: 1250 रुपए में क्या होगा? लाडली बहना योजना के बहाने दिग्विजय ने BJP और संघ पर साधा निशाना

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि, सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ निजी पलों को बिताने आए हैं। उनके किसी भी कार्यक्रम के बारे में फिलहाल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।