Hockey Asia Cup 2025: कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, भारत की सुपर 4 में एंट्री
Hockey Asia Cup 2025: कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, भारत की सुपर 4 में एंट्री

Hockey Asia Cup 2025: नई दिल्ली। हॉकी एशिया कप 2025 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम कजाकिस्तान को 15-0 से रौंद दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने चीन को 4-3 और जापान को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम ने लीग स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर 4 में जगह पक्की कर ली है। अभिषेक ने 4 गोल दागे तो शुखजीत सिंह ने हैट्रिक पूरी की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने 2-2 गोल किए।

Hockey Asia Cup 2025: इन खिलाड़ियों ने भी दागे गोल

भारत के लिए अमित रोहिदास, राजिंदर, संजय और दिलप्रीत सिंह ने भी 1-1 गोल किए। भारतीय टीम की एशिया कप में लगातार तीसरी जीत है। अब उनके सामने सुपर 4 में मलेशिया, चीन और साउथ कोरिया की चुनौती होगी। इन 4 टीमों में से जो भी टॉप 2 पर रहेंगी, वो फाइनल में पहुंचेंगी।

See also  ब्रेकिंग: शराब लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला