टीआरपी डेस्क। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ता हुआ है। 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने का भाव गिरावट के साथ 105751 रुपये तक आ गया है। चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 122900 रुपए किलो पहुंच चुकी है।

सोने का रेट आज कितना है?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 4 सितंबर को जारी कीमत के मुताबिक,23 कैरेट सोने का रेट 105596 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 97115 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

बता दें कि Indian Bullion Jewelers Association की ओर से जारी कीमतों में टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता, बल्कि अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. केंद्रीय सरकार की ओर से घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को कीमतें जारी नहीं होती है।

See also  छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगा 24 घंटे वाला CM हेल्पलाइन नंबर, तय समय पर शिकायतों का होगा निपटारा