जबलपुर। Fraud in the purchase of moong and urad: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मूंग और उड़द खरीदी के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कलेक्टर दीपक सिन्हा के निर्देश पर की गई जांच में फर्जी एंट्री और भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाए जाने के बाद 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच में पाया गया कि मजीठा स्थित एमएलटी वेयरहाउस की ओर से किसानों के नाम पर फर्जी खरीदी दिखाकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई। पोर्टल पर दर्ज 1,934 क्विंटल मूंग की कीमत 1.67 करोड़ रुपये और 253 क्विंटल उड़द की कीमत 18.72 लाख रुपये की अतिरिक्त एंट्री मिली। कुल 1.86 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई है।
इन लोगों पर दर्ज हुआ केस (A case was filed against these people)
भेड़ाघाट थाने में दर्ज FIR में समिति प्रबंधक कमल सिंह ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर राजपाल सिंह, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र सिंह ठाकुर, जिला सहकारी बैंक के प्रभारी शाखा प्रबंधक अजय तिवारी, वेयरहाउस संचालक आदेश तिवारी, अंकित सिंह, शंभू ठाकुर, बिंदु राय, सरवर देवेंद्र यादव और रोहित यादव को नामजद किया गया है। प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटा है।



