दतिया। एमपी के दतिया से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी बॉलीवुड के अश्लील गाने पर बार-बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो पिछले महीने का है। जिसमें एएसआई संजीव गौड़ और आरक्षक राहुल बौद्ध जिले के किसी होटल में बार बालाओं के साथ दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी बॉलीबुड के सॉन्ग ‘पी ले पी ले ओ मोरे राजा’ और ‘अपनो को मनाना है जरा देर लगेगी’ जैसे गानें पर जमकर थिरक रहे हैं। वहां पर कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी नशे में बताए जा रहे हैं। 

विवादित पुलिसकर्मियों की श्रेणी में ASI-आरक्षक

एएसआई संजीव गौड़ और कांस्टेबल राहुल बौद्ध की हिस्ट्री कुछ ठीक नहीं है। दोनों जिले के सबसे विवादित पुलिसकर्मियों में शामिल है। इससे पहले भी संदिग्ध आचरण के कारण उन्हें थाने से हटाया गया है। इधर, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

See also  Bastar CZC Meeting : बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ली चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक, प्रेस कॉन्फ्रेस को कर रहे संबोधित...