टीआरपी डेस्क। Anti Naxal Operation : कांकेर जिले के तिरियारपानी और सरईपानी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल के जवानों ने इस मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों को मार गिराया है।

जंगल में अब भी कुछ नक्सलियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। इलाके में सुरक्षाबलों की सर्चिंग अब भी जारी है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे ऑपरेशन पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Anti Naxal Operation : मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कांकेर SP और आला अधिकारी जल्द प्रेस ब्रीफिंग कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर और कांकेर जिलों में लंबे समय से नक्सली गतिविधियां सक्रिय हैं। हाल के महीनों में सुरक्षाबलों ने इन इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है।

See also  रायपुर में रोड ओवर ब्रिज निर्माण के चलते 8 घंटे का होगा ब्लॉक, गाड़ियों का परिचालन होगा प्रभावित