Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: बिहार में किसकी बनेगी सरकार, चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सामने आया पहला ओपिनियन पोल, चौंकाने वाले आंकड़े
Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: बिहार में किसकी बनेगी सरकार, चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सामने आया पहला ओपिनियन पोल, चौंकाने वाले आंकड़े

Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: नई दिल्ली/पटना । Bihar Pre Election Survey: चुनाव आयोग ने सोमवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आए हैं। बता दें कि पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बिहार चुनाव की तारीखों के साथ आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आए हैं। इस सर्वे में बिहार की जनता से पसंदीदा गठबंधन, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, और मुख्यमंत्री का पसंदीदा चेहरा कौन है, इसके साथ बिहार के चुनावी मुद्दों पर राय ली गई है। जनता ने जो सर्वे के सवालों के जवाब दिए हैं, उसके अनुसार सर्वे के आंकड़े जारी किए गए हैं।

Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: फिर बजेगा NDA का डंका?

आईएएनएस-मैटराइज के सर्वे में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की जीत का डंका बजाने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इंडी गठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ सकता है, ऐसा नजर आ रहा है। लेकिन वोटिंग में अभी एक महीने का वक्त बाकी है। ऐसे में आंकड़े बदल भी सकते हैं।

See also  सलमान खान के 54वें जन्‍मदिन पर बहन अर्पिता ने बेटी को दिया जन्‍म

Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: 23% लोग नीतीश से नाखुश

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में सबसे पहले एनडीए के नेतृत्व वाली नीतीश सरकार के कामकाज से कितने लोग संतुष्ट है इस पर राय ली गई तो 42 प्रतिशत जनता ने नीतीश कुमार के कामकाज पर बहुत संतुष्टि जताई है। वहीं, 31 प्रतिशत लोग उनके काम से संतुष्ट नजर आ रहे हैं, जबकि 23 प्रतिशत लोगों उनके काम से खुश नहीं दिख रहे और असंतुष्ट नजर आ रहे हैं है। वहीं 4 प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी है।

Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: 42 प्रतिशत लोगों को नीतीश पसंद

इसके अलावा आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद कौन होंगे इस सवाल पर भी राय ली गई है। सर्वे में सीएम की पहली पसंद के तौर पर नीतीश कुमार (जेडीयू) को 42 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। मतलब साफ है कि 20 साल के शासन के बाद भी नीतीश कुमार की छवि जनता के बीच आज भी चमक रही है।

See also  सीएम विष्णु देव की बड़ी घोषणा : पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को लेकर बनाएंगे कमेटी

Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: तीसरे नंबर पर प्रशांत किशोर

सर्वे में पसंदीदा सीएम चेहरे के तौर पर दूसरे नंबर पर तेजस्वी यादव (राजद) को 15 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर प्रशांत किशोर (जनसुराज) को 9 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। इसके अलावा चिराग पासवान (एलजेपी-रामविलास) को 8 प्रतिशत, सम्राट चौधरी को 3 प्रतिशत, उपेंद्र कुशवाहा को एक प्रतिशत और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एक प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

आईएएनएस-मैटराइज के सर्वे में प्रदेश की जनता से सवाल किया गया कि अगर आज सीएम चुनना पड़े तो किसे चुनेंगे? सर्वे के आंकड़े के अनुसार तेजस्वी यादव को 16 प्रतिशत, प्रशांत किशोर (जनसुराज) को 13 प्रतिशत और चिराग पासवान को 12 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। वहीं सम्राट चौधरी को 5 प्रतिशत, संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) को 3 प्रतिशत और मुकेश सहनी (वीआईपी) को एक प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। वहीं 12 फीसदी लोगों के लिए इनमें से कोई भी चेहरा सीएम फेस के लिए पसंद नहीं आया।

See also  जेपी नड्डा बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2022 तक रहेगा कार्यकाल

Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: लालू यादव से बेहतर हैं नीतीश

इसके अलावा आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता ने लालू राज से नीतीश शासन को कानून व्यवस्था के मामले में बेहतरीन माना है। 72 प्रतिशत जनता ने सर्वे में माना कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था शानदार रही है, जबकि लालू यादव की सरकार के समय की कानून व्यवस्था को 10 प्रतिशत लोगों ने अच्छा माना है।

Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: 2020 में किसे मिली थी कितनी सीट

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को जीत हासिल हुई थी। एनडीए गठबंधन ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी को 75 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि भाजपा को 74 सीटें मिली थी। वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू को 43, कांग्रेस को 19 सीपीआईएमएल को 12 और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।