टीआरपी डेस्क। लंबे समय से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवंबर 2025 तक अधिसूचना जारी हो सकती है। इससे लगभग एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दी थी। हालांकि, 10 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समिति का गठन और सदस्यों की घोषणा नहीं हुई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार इस विषय पर सक्रिय रूप से काम कर रही है और अधिसूचना समय पर जारी की जाएगी

50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

8वें वेतन आयोग के लागू होने से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले आयोग की तरह इस बार भी इसे लागू होने में 2 से 3 साल का समय लग सकता है। इस दौरान कर्मचारियों को इस अवधि में हुई वेतन वृद्धि बोनस के रूप में प्रदान की जाएगी, जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

See also  निगम-मंडलों में नियुक्ति जल्द होगी, सीएम साय कल जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे