टीआरपी डेस्क। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर मची भगदड़ में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा दर्शन के दौरान भारी भीड़ और अचानक हुई धक्का-मुक्की के कारण हुआ।

सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर अफरा-तफरी के माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री और अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मंदिर प्रशासन से जानकारी प्राप्त की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी मौके पर पहुंचकर राहत व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

See also  अब बांगो डेम को प्रदेश का प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की कवायद