टीआरपी डेस्क। Accident by Minor : धरमजयगढ़ के पास एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस सड़क हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। हादसे में जब 3 लोगों की मौत हुई तब कार 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी चला रही थी। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि आरोपी किशोरी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (BNS धारा 105) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही किशोरी के पिता घनश्याम महिलाने को भी आरोपी बनाया गया है, उन पर MV एक्ट की धारा 199 सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है, क्योंकि उन्होंने नाबालिग को कार चलाने के लिए दी थी।

गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू में बेहद धीमी और कमजोर थी। प्रारंभ में केवल धारा 106 (1) के तहत केस दर्ज किया गया था, जो एक जमानती धारा है। 3 दिन तक न तो आरोपी का नाम सार्वजनिक किया गया, न ही मामले में कोई गिरफ्तारी की गई।

See also  Israel Iran War: इजराइल का बड़ा दावा: ईरान के कद्दावर नेता अली लारिजानी हवाई हमले में ढेर, तेहरान ने दावों को नकारा

पिकनिक से लौटते समय हुआ हादसा

यह हादसा 30 अक्टूबर को धरमजयगढ़ के चाल्हा मोड़ पर हुआ था। तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी 1 महिला को टक्कर मारी, फिर सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV फुटेज में देखा गया कि हादसे के बाद कार कुछ दूर जाकर रुकी और उसमें सवार 1 युवती और 2 युवक कार छोड़कर वहां से भाग निकले। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया।

नशे में थे सभी कारसवार

Accident by Minor : जांच में सामने आया कि नाबालिग किशोरी उस दिन अपने 2 दोस्तों के साथ मिरीगुड़ा से कापू पिकनिक मनाने गई थी। लौटते समय तीनों नशे में थे और दोपहर करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिगों ने शराब कहां से और कैसे खरीदी थी।

See also  ग्राम सभाओं की शक्ति कमजोर कर ग्रामीण रोजगार को चौपट कर दिया है सरकार ने, भाकपा ने लगाया आरोप