टीआरपी डेस्क। Horrific Road Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर–चांपा जिले के सुकली स्थित NH-49 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने–सामने हुई जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा शांति नगर निवासी थे। वे एक बारात से नवागढ़ लौट रहे थे, तभी NH-49 पर तेज रफ्तार ट्रक से उनकी स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में बैठे कई लोग अंदर ही दब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से शवों और घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

मारे गए 5 लोगों की पहचान

हादसे में जिन 5 लोगों की मौत हुई उनकी पहचान की जा चुकी है

  • विश्वनाथ देवांगन, पिता – सुखरु देवांगन, उम्र 43 वर्ष
  • राजेंद्र कश्यप, पिता – कोमल कश्यप, उम्र 27 वर्ष
  • पोमेश्वर जलतारे, पिता – पुरुषोत्तम जलतारे, उम्र 33 वर्ष
  • भूपेंद्र साहू, पिता – रेशम साहू, उम्र 40 वर्ष
  • कमलनयन साहू, पिता – रामचरण साहू, उम्र 22 वर्ष
See also  3 को जगदलपुर आएंगे पीएम मोदी,सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद को कांग्रेस का समर्थन

3 की हालत गंभीर

हादसे में घायल 3 व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार उनकी हालत बेहद नाजुक है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

पुसिल की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त किया। हादसे के बाद NH-49 पर कुछ देर जाम जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस ने बताया कि टक्कर तेज रफ्तार में हुई। ड्राइवर की लापरवाही की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना भी दे दी गई है।

गांव में पसरा मातम

Horrific Road Accident : एक ही इलाके के 5 लोगों की मौत से नवागढ़ के शांति नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरा गांव सदमे में है।