कोरबा। शहर के पावर हाउस रोड पर स्थित एसएस प्लाजा में आज सुबह भयंकर आग लग गई। इस आग की चपेट में पद्मिनी ज्वेलर्स समेत अन्य दुकानें आ गई हैं। इस घटना के बाद पावर हाउस रोड पर जाम लग गया। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की।

कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा में भयंकर आग लग गई है। पद्मिनी ज्वेलर्स समेत अन्य दुकानों में फैली आग का भयावह रूप देखकर कोरबा के लोग दहशत में आ गए हैं। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

बताया जा रहा है कि एसएस प्लाजा में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गए। पद्मिनी ज्वेलर्स और अन्य दुकानों के संचालकों ने भी यहां पहुंचकर अपनी दुकान से जेवरों और अन्य सामग्रियों को समेटकर बाहर निकालने की कोशिश की। इस बीच आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इस घटना की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

See also  महात्मा गांधी जयंती : CM भूपेश बघेल ने विकास कार्यों के लिए खोला पिटारा, पाटन में महात्मा गांधी हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी की रखी गई नींव, यहां किया प्रतिमा का अनावरण