टीआरपी। the Home Minister’s resignation has been demanded : ईसाई धर्म को बदनाम करने और प्रभु यीशु मसीह में आस्था रखने वालों को ऐनकेन प्रकारेण प्रताड़ित करने तथा चर्चों में तोड़फोड़ करने की साजिश केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार रच रही है। गृहमंत्री धर्मातरण विधेयक लाने में पूरी तरह असफल रहे हैं। असफलता को छिपाने ईसाई समाज पर हमले करवाएं जा रहें हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। अतः गृह मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।


छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल एवं महासचिव अंकुश बर्येकर का कहना है कि क्या देशभर में ईसाई समाज के लोगों को रहने और अपने धर्म, मान्यताओं के आधार पर चलने का अधिकार नहीं है। भाजपा सरकार के जिम्मेदार नेता बताएं कि क्या ईसाई समाज के लोग भारतीय नागरिक नहीं है। प्रभु यीशु को मानने वालों पर अत्याचार करना बंद हो और दोषी लोगों पर जल्द कार्रवाई हो।


बंद को चैंबर का समर्थन देना अवैध

See also  मेरी लड़ाई भूपेश से नहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफः अमित जोगी


कांकेर के आमाबेड़ा में धर्म परिवर्तन करने वाले और यीशु मसीह पर आस्था रखने वालों के साथ की गई हिंसा का विरोघ जताते हुए क्रिश्चियन फोरम ने कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए फोरम के अरुण पन्नालाल ने कहा कि पिछले दिनों सर्व समाज के नाम पर छत्तीसगढ़ बंद को चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन दिया जाना पूरी तरह से अवैध है। फोरम ने आरोप लगाया कि चैंबर ऑफ कॉमर्स ने छत्तीसगढ़ बंद को समर्थन देकर पूरे छत्तीसगढ़ में आग लगाने का कार्य किया है। जबकि, चैंबर ऑफ कामर्स का उददेश्य छत्तीसगढ़ में व्यापार, उद्योग और वाणिज्य को बढ़ावा देना है। उद्योग और सरकार के बीच समन्वय स्थापित करना है। लघु उद्योग, स्टार्टअप्स और बड़े उद्योगों की नीति बनाना और शासन से अनुमोदित करवाना है। सेमिनार, प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंबरों के साथ व्यापारिक लिंकेज के लिए सहयोग करना है।

See also  शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सुगम सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था


फोरम का आरोप है कि प्रदर्शन में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद के उपरांत किसी भी प्रकार का ज्ञापन या मांग, राज्यपाल, मुख्यमंत्री या शासन को नहीं दिया। यह समर्थन पूरी तरह से अवैध था।


कांकेर में फैलती हिंसा को नियंत्रित करें सरकार


क्रिश्यिचन फोरम के सदस्यों का कहना है कि कांकेर में हुई हिंसा की घटना आज भी जारी है। पांच गांवों में ईसाई धर्म को मानने वालों के घरों में तोड़फोड़ जारी है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। फोरम ने यह भी आरोप लगाया है कि कई जगाहो पर पुलिस भी हिंसा करने वालों की मदद कर रही हैं।क्रिश्चियन फोरम के प्रवक्ता एवं महासचिव अंकुश बरीयेकर के चर्च पर हमला किया गया है।


फोरम की मांग

  • छत्तीसगढ़ चैंबर आफ एण्ड इंडस्ट्रीज ने 24 दिसंबर को बंद करवाया था, सरकार उसे अवैध घोषित करें।
  • कांकेर हिंसा को नियंत्रित करने के लिए, डॉ. रमन सिंह जैसे अनुभवी नेता की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए। छत्तीसगढ़ पुलिस इस समिति से निर्देश लें।
  • गृहमंत्री धर्मांतरण विधेयक लाने में असफल रहे हैं। असफलता को छिपाने ईसाई समाज पर हमले करवाएं जा रहें हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। अतः गृह मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।
See also  सरकार ने शराब खरीद की व्यवस्था बदलने के बाद हाईकोर्ट में लगाया कैविएट