रायपुर। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोक निर्माण विभाग की दो साल की उपलब्धियां और आने वाले तीन साल की कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार के गठन के बाद 112 कार्यों के लिए कुल ₹8092 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

डिप्टी सीएम साव के अनुसार, वर्ष 2023-24 में 81 कार्यों के लिए ₹550 करोड़ मंजूर किए गए। वहीं 2024-25 में 436 कार्यों को ₹2589 करोड़ की स्वीकृति मिली। वर्ष 2025-26 में 608 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पुल और भवन निर्माण के लिए ₹4950 करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं, जिनकी प्रशासकीय स्वीकृति जारी है। वर्ष 2025 से अब तक प्रमुख अभियंता स्तर पर 1012 निविदाएं लगाई जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि 2025-26 में ₹4824 करोड़ की निविदाएं स्वीकृत की गईं। दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 के बीच 1126 कार्यों के लिए ₹8092 करोड़ की मंजूरी दी गई। वर्तमान में 3641 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। अब तक 164 पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 143 पुल निर्माणाधीन हैं। भवन कार्यों की बात करें तो 252 भवन पूरे हो चुके हैं और 265 पर काम चल रहा है।

See also  CG Accident : तेंदूपत्ता मजदूरों को लेकर जा रही माजदा वाहन पलटी, तीन की मौत, 9 घायल

डिप्टी सीएम साव ने बताया कि विभाग में 371 मुख्य अभियंता पदों पर पदोन्नति की गई है। साथ ही 7 नए संभागीय कार्यालय और 12 नए उप-संभागीय कार्यालय बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई विधानसभा का लोकार्पण होना छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है।