टीआरपी डेस्क। IND vs NZ 2nd ODI : केएल राहुल की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में फाइटिंग स्कोर खड़ा किया है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 285 रनों का लक्ष्य रखा।

भारतीय पारी में केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 92 गेंदों पर 112 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। शुरुआत में शुभमन गिल ने उनका अच्छा साथ निभाया और 56 रन बनाकर टीम को ठोस आधार दिया। हालांकि इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके।

मध्यक्रम में रवींद्र जडेजा ने 27 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 24 और विराट कोहली ने 23 रनों का योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 रन जोड़े, श्रेयस अय्यर आठ रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम में हर्षित राणा ने दो रन बनाए और मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

See also  क्रेडा ने आयोजित की एक दिवसीय स्टेकहोल्डर्स की बैठक, कई अहम विषयों पर की गयी चर्चा

न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में क्रिस्टन क्लार्क सबसे सफल रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। इसके अलावा काइल जैमिसन, जकारी फोक्स, जेडन लोनोक्स और माइकल ब्रेसवेल को एक-एक विकेट मिला।