रायपुर। राजगीत के बाद अब जल्द ही छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा भी होगा। संस्कृति विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश के बाद विभाग जल्द ही लोगों से डिजाइन आमंत्रित करेगा और फिर उनमें एक डिजाइन को सेलेक्ट कर उसे राजकीय गमछे के रूप में मान्यता दे दी जाएगी। बता दे। कि बीते दिन समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री अमरजीत भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और पहचान को दर्शाते राजकीय गमछे को तैयार किया जाए।

दरअसल मंत्री अमरजीत भगत को राजकीय गमछे का आइडिया उस दौरान आया था, जब वो आदिवासी महोत्सव के दौरान अन्य प्रदेश के दौरे पर गए थे। इस दौरान असम, ओडिशा जैसे राज्यों में उनका स्वागत पारंपरिक गमछे से किया गया था। उसी के आधार पर अब छत्तीसगढ़ी गमछे का भी स्वरूप तैयार किया जा रहा है। इस राजकीय गमछे का उपयोग प्रदेश में शासकीय आयोजनों के अलावे राजकीय अतिथि या फिर राज्य भ्रमण पर आने वाले विशिष्ट जनों के स्वागत में किया जाएगा।

See also  03 November 2020 Rashifal : आपका दिन आज शानदार रहेगा, विरोधियों से रहें सतर्क

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।