नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज दूसरा दिन
अमेरिकी दूतावास में सीईओ के साथ डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की। इससे पहले मोदी और ट्रंप की कई दौर पर वार्ता हुई।इस बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मोदी और ट्रंप की वार्ता पर कहा कि बातचीत में सीएए और एनआरसी का मुद्दा नहीं उठा। दोनों ओर से इसकी प्रशंसा की गई कि बहुलतावाद और विविधता दोनों देशों का एक सामान्य बंधन कारक है।

इन मुददों पर चर्चा

भारतीय पक्ष ने H1B वीजा का मुद्दा उठाया, आईटी क्षेत्र में भारतीय पेशेवरों के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान विशेष रूप से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के भीतर वैश्विक संदर्भ में कनेक्टिविटी पर चर्चा की गई। भारत दौरे के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी दूतावास में सीईओ के साथ मुलाकात की इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ सभी देश मिलकर लड़ेंगे।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, हमने यह साझा किया कि जम्मू-कश्मीर में सकारात्मक विकास हुआ है। हाल ही में हमारे पास जम्मू-कश्मीर में जाने वाले राजदूतों के दो समूह हैं, जिनमें भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर भी शामिल हैं।

See also  संगम तट पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के धरने पर हमले की कोशिश का आरोप, लाठी-डंडों के साथ पहुंचे युवक, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।