रायपुर। आयकर विभाग की प्रदेश में छापेमारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्यपाल अनुसुईया उइके को पत्र लिखकर हस्ताक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा की दुहाई दी है, जिससे एक निर्वाचित सरकार संविधान के दायरे में निर्भय होकर काम कर सके।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्यपाल उइके को 29 फरवरी को लिखे पत्र में कहा कि जिस तरह से केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ यह कार्रवाई की जा रही है वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित सीधा हमला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कौन सी एजेंसी छापा मार रही है, इस संबंध में भी छत्तीसगढ़ सरकार को सूचित नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा लोकतांत्रिक तौर तरीकों से कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए इस तरह के अलोकतांत्रिक तौर तरीकों से संघीय ढांचे पर हमला कर रही है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में भय और आतंक का माहौल बन गया है। इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है और प्रदेश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

See also  डॉ. सोनवानी और रॉय पर कसेगा शिकंजा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।