रायपुर। IND vs NZ T20 Raipur : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सूर्यकुमार ने बताया कि प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया है।

प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

See also  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीनों कृषि विधेयकों को दी मंजूरी