रायपुर। सिमगा तहसील स्थित ग्राम दामाखेड़ा का नामकरण “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” संबंधी अधिसूचना राज्य शासन ने जारी कर दी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

सरकार ने यह निर्णय 4 जून 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया था। इसके बाद केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से सहमति मिलने पर नाम परिवर्तन को अंतिम मंजूरी प्रदान की गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस फैसले को लेकर 5 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद दामाखेड़ा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध सतगुरु कबीर संत समागम मेला में भाग लिया था। इसी दौरान उन्होंने दामाखेड़ा का नाम बदलकर कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा करने की घोषणा की थी।

See also  CG News: दामाखेड़ा का बदला नाम अब कबीर धर्म नगर, राजपत्र में अधिसूचना जारी, सीएम ने की थी घोषणा, कबीरपंथियों की आस्था का केंद्र है दामाखेड़ा