Sex racket: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक हाई-प्रोफाइल स्पा सेंटर से देह व्यापार के गोरखधंधे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा में नौकरी का झांसा देकर एक युवती को अनैतिक देह व्यापार के दलदल में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Sex racket: पीड़िता के अनुसार, उसे स्पा में सामान्य कार्य का भरोसा दिलाकर रखा गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में उससे ग्राहकों की डिमांड पूरी करने का दबाव बनाया जाने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो स्पा संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमांग ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने और समाज में बदनाम करने की खुली धमकियां दीं।

Sex racket: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए स्पा पर शिकंजा कसा और संचालिका व मैनेजर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

See also  रेंजर को ब्लैकमेल कर वसूले डेढ़ करोड़ रुपए, खुद को पत्रकार बताने वाले युवक-युवती गिरफ्तार... एक फरार

अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आइवरी स्पा में कब से यह गोरखधंधा चल रहा था, कितनी युवतियां इसका शिकार बनीं और पर्दे के पीछे कौन-कौन चेहरे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।