IND vs PAK T20 WC Live Score: कोलंबो। India beat Pakistan by 61 runs: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है।

टीम इंडिया के घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के कोई खिलाड़ी दो अंकों से उपर नहीं टिक पाया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 114 पर ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहला ओवर सलमान आगा लेकर आए। उन्होंने पहले ओवर में ही अभिषेक का विकेट झटक लिया. अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके। लेकिन, इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला.। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52-1 था।

See also  Breaking-भारत की होगी अपनी डिजिटल करेंसी, रिजर्व बैंक की तैयारी पूरी

ईशान किशन ने केवल 27 गेंदों में ही फिफ्टी लगा दी। इसके बाद ईशान ने केवल छक्के-चौकों में डील किया। लेकिन, भारत को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा, जब ईशान किशन 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। सैम अयूब ने उनका विकेट लिया. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92-2 था।

IND vs PAK T20 WC Live Score: इसके बाद कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन 15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा, जब तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगली ही गेंद पर सैम अयूब ने हार्दिक का भी विकेट झटक लिया। हार्दिक खाता नहीं खोल सके। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127-4 रन था। 19वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब कप्तान सूर्या का विकेट उस्मान तारिक ने झटका, सूर्या के बल्ले से 32 रन आए।

See also  CG Politics: नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना कल, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले.भाजपा अधिकांश सीटें जीतेगी, कांग्रेस की फिर होगी बुरी हार

आखिरी ओवर में शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हुए। लेकिन, रिंकू सिंह ने 4 गेंद में 11 रन जड़े जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तान के सामने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिए। वहीं, सैम अयूब ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि शाहीन आफरीदी और सलमान आगा को 1-1 विकेट मिले।