O Romeo movie box office collection Day 5 analysis.

टीआरपी डेस्क। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म में विशाल भारद्वाज का सिग्नेचर स्टाइल, शाहिद का दमदार एक्शन और नाना पाटेकर की कॉमिक टाइमिंग को क्रिटिक्स ने खूब सराहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े वैसी गवाही नहीं दे रहे जैसी उम्मीद की गई थी।

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले मंगलवार यानी 5वें दिन 4.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि, वर्किंग डे होने के नाते यह कलेक्शन स्थिर माना जा सकता है, लेकिन 150 करोड़ के बजट को देखते हुए यह रफ्तार काफी धीमी है।

फिल्म का अब तक का सफर

Day 1 (शुक्रवार): 8.5 करोड़

Day 2 (शनिवार): 12.65 करोड़

Day 3 (रविवार): 9 करोड़

Day 4 (सोमवार): 4.75 करोड़ (लगभग)

Day 5 (मंगलवार): 4.75 करोड़ (अनुमानित)

टोटल इंडिया नेट: 34.9 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘देवा’ को पछाड़ा

See also  हनी सिंह पर लगा किडनैपिंग और मारपीट का आरोप, इवेंट ऑर्गनाइजर ने दर्ज की शिकायत

शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन ‘ओ रोमियो’ ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के हालिया पोस्ट के अनुसार वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 61.75 करोड़ रुपये, ओवरसीजकमाई 15 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस 46.75 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है।

स्टार पावर और कैमियो का जादू

फिल्म की कहानी में जान फूंकने के लिए कई बड़े सितारों ने अपना योगदान दिया है। नाना पाटेकर एक फनी पुलिस वाले के किरदार में उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया है। फैन्स को तृप्ति का यह इंटेंस रोल काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया का कैमियो छोटा लेकिन बेहद प्रभावशाली है। विक्रांत जहां तृप्ति के पार्टनर के रोल में दिखे, वहीं तमन्ना ने अविनाश तिवारी की पत्नी का अहम किरदार निभाया।

क्या हिट हो पाएगी ‘ओ रोमियो’?

फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि शाहिद कपूर की इस फिल्म को ‘हिट’ का टैग हासिल करने के लिए सबसे पहले अपना बजट वसूलना होगा। अगर फिल्म को अपनी सबसे बड़ी फिल्म ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड तोड़ना है, तो इसे आने वाले वीकेंड पर जबरदस्त उछाल दिखाना होगा।

See also  Emergency : कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का रिलीज डेट आउट, जानिए कब सिनेमाघरों में देख पाएंगे फिल्म