टीआरपी डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम (Final Result) जारी कर दिया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में शामिल होने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सफल उम्मीदवारों की सूची अपलोड कर दी है।

टॉपर लिस्ट (UPSC CSE 2025) –

क्रमांकरोलनंबरनाम
11131589अनुज अग्निहोत्री
24000040राजेश्वरी सुवे एम
33512521अकांश ढुल
40834732राघव झुनझुनवाला
50409847ईशान भटनागर
66410067जिनिया अरोड़ा
70818306ए आर राजा मोहिद्दीन
80843487पक्षल सेक्रेटरी
90831647आस्था जैन
101523945उज्ज्वल प्रियांक
111512091यशस्वी राज वर्धन
120840280अक्षित भारद्वाज
137813999अनन्या शर्मा
145402316सुरभि यादव
153507500सिमरनदीप कौर
160867445मोनिका श्रीवास्तव
170829589चितवन जैन
185604518श्रुति आर
190105602निसार दिशांत अमृतलाल
206630448रवि राज

चयन प्रक्रिया और मेरिट का आधार

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): छंटनी का पहला चरण।
  • मुख्य परीक्षा (Mains): लिखित परीक्षा जिसके अंक मेरिट में जुड़ते हैं।
  • साक्षात्कार (Interview): नई दिल्ली स्थित धौलपुर हाउस में जनवरी से फरवरी 2026 तक आयोजित पर्सनैलिटी टेस्ट।
See also  Kalinga University Signs Memorandum of Understanding as Knowledge Partners and Think Tank and conducts COMBAT Business Plan on Occasion of World Entrepreneurs Day

अंतिम परिणाम मुख्य परीक्षा (1750 अंक) और इंटरव्यू (275 अंक) के कुल प्राप्तांकों के आधार पर तैयार किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को उनकी रैंक और पसंद के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसी ग्रुप ए और बी सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Final Result: Civil Services Examination, 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं।
  • Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।