CG Politics: नई दिल्ली/रायपुर। Rajya Sabha, Oath taking मार्च 2026 में राज्य सभा के लिए हुए चुनावों में निर्वाचित 37 नए सदस्य आगामी 10 अप्रैल 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सचिवालय के लायजनिंग अफसर की ओर इसकी सूचना नव निर्वाचित सदस्यों को भेजी जा रही है।

CG Politics: बता दें कि 10 राज्यों की 37 सीटों पर हुए इस चुनाव में 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि 11 सीटों पर मतदान कराया गया। छत्तीसगढ़ की दो रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुर्ईं।

CG Politics: नई भूमिका में होंगे नीतीश कुमार और नितिन नवीन

इस बार सबसे ज्यादा बिहार की चर्चा की रही। यहां की सभी 5 सीटों पर NDA उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। नीतीश कुमार के विधान परिषद से इ्स्तीफा देकर राज्यसभा का रास्ता चुना वहीं बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नितिन नवीन को राज्यसभा में भेजकर उनके लिए राष्ट्रीय राजनीति का रास्ता साफ कर दिया। इन नये सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद राज्यसभा में सत्ता संतुलन एनडीए के पक्ष में और मजबूत होगा।

See also  ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'मिशन 2024' के लिए बनी रणनीति

CG Politics: यहां देखें राज्यवार सूची

बिहार (5 सीट)

नीतीश कुकार (जदयू)
नितिन नवीन (भाजपा)
रामनाथ ठाकुर (जदयू)
उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम)
शिवेश कुमार (भाजपा)

असम (3 सीट)

जोगेन मोहन (भाजपा)
तेराश गोवाला (भाजपा)
प्रमोद बोरो (यूपीपीएल)

छत्तीसगढ़ (2 सीट)

लक्ष्मी वर्मा (भाजपा)
फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)

हरियाणा (2 सीट)

संजय भाटिया (भाजपा)
करमवीर सिंह बौद्ध (कांग्रेस)

हिमाचल प्रदेश (1 सीट)

अनुराग शर्मा (भाजपा)

महाराष्ट्र (7 सीट)

विनोद तावड़े (भाजपा)
रामराव वाडकुटे (भाजपा)
माया इवनाते (भाजपा)
ज्योति वाघमारे (भाजपा)
रामदास अठावले (आरपीआई)
पार्थ पवार (एनसीपी)
शरद पवार (एनसीपी-एसपी)

ओडिशा (4 सीट)

मनमोहन सामल (भाजपा)
सुजीत कुमार (बीजेडी)
संत्रुप्त मिश्रा (भाजपा)
दिलीप राय (निर्दलीय/भाजपा समर्थित)

तमिलनाडु (6 सीट)

तिरुचि शिवा (डीएमके)
जे. कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (डीएमके)
एम. क्रिस्टोफर तिलक (डीएमके)
3 अन्य उम्मीदवार (डीएमके/सहयोगी दल)

तेलंगाना (2 सीट)

अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)
वेम नरेंद्र रेड्डी (टीआरएस/बीआरएस)

पश्चिम बंगाल (5 सीट)

बाबुल सुप्रियो (तृणमूल कांग्रेस)
कोयल मल्लिक (तृणमूल कांग्रेस)
राजीव कुमार (तृणमूल कांग्रेस)
मेनका गुरुस्वामी (तृणमूल कांग्रेस)
राहुल सिन्हा (बीजेपी)

See also  पुलिस परिवार की महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारी पर किया हमला, अनेक लोगों को किया गया गिरफ्तार, देखिये VIDEO