West Bengal Assembly Elections: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान सहित आठ चुनावी जिले शामिल हैं।

West Bengal Assembly Elections: बता दें कि 23 अप्रैल को पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दूसरे चरण में 142 सीटों पर कुल 1,448 प्रत्याशी हैं। दूसरे चरण में केंद्रीय बलों की कुल 2,231 कंपनियां तैनात रहेंगी। इनमें सबसे अधिक 237 कंपनियां कोलकाता में तैनात की जाएंगी।

West Bengal Assembly Elections: दूसरे चरण के मतदान के आखिरी दिन रविवार को सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो तृणमूल कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख तेजस्वी यादव ने प्रचार किया।

See also  आज भारत बंद, जरूरी काम निपटाने से पहले जान लें ट्रांसपोर्ट और बैकिंग सेवा पर क्या पड़ेगा असर

West Bengal Assembly Elections: किन सबसे अहम सीटों पर मतदान

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में जिन 142 सीटों पर मतदान होना है,उसे चुनाव का ‘नर्व सेंटर’ माना जा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2021 के चुनाव में इन इलाकों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दबदबा साफ दिखा था। बीजेपी के आक्रामक प्रचार के बावजूद TMC ने 142 में से 123 सीटें जीत ली थीं।

West Bengal Assembly Elections: जबकि बीजेपी सिर्फ 18 सीटों तक सिमट गई थी, जबकि लेफ्ट के सहयोगी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) को एक सीट मिली थी। कोलकाता उत्तर और दक्षिण मिलाकर 11 सीटें हैं, हावड़ा में 16, नदिया में 17, उत्तर 24 परगना में सबसे ज्यादा 33 सीटें, दक्षिण 24 परगना में 31, हुगली में 18 और पूर्व बर्दवान में 16 सीटें शामिल हैं।

West Bengal Assembly Elections: ममता बनर्जी सहित इन बड़े चेहरों की किस्मत का होगा फैसला

दूसरे चरण कई बड़े और प्रभावशाली चेहरे चुनावी मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए यह चरण खास तौर पर अहम है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीट पर सबकी नजर है। इसके अलावा कोलकाता पोर्ट से मेयर फिरहाद हकीम, दमदम उत्तर से वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, श्यामपुकुर से उद्योग मंत्री शशि पांजा, टॉलीगंज से बिजली मंत्री अरूप बिस्वास, दमदम से शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और बिधाननगर से दमकल राज्य मंत्री सुजीत बसु जैसे बड़े नाम भी मैदान में हैं।

See also  Uttarakhand Election : खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 'अबकी बार 60 पार' का दिया नारा

West Bengal Assembly Elections: दूसरी ओर बीजेपी ने भी इस चरण को प्रतिष्ठा की लड़ाई बना दिया है। पार्टी ने पनिहाटी से उस जूनियर डॉक्टर की मां को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बीजेपी ने पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को राशबेहारी और अभिनेत्री-राजनेता रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।