टीआरपी डेस्क। CGBSE 10th-12th Result : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज कर सीधे अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
- 12 में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा (98.60 %) ने टॉप किया है। बेमेतरा की ओमनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
- 10 में 3 स्टूडेंट्स ने एक साथ टॉप किया है। संध्या नायक, परी रानी और अंशुल शर्मा ने 594 अंक प्राप्त किए। संध्या नायक और परी रानी महासमुंद की निवासी है। वहीं अंशुल शर्मा मुंगेली जिले से है।
10th topper list





12th topper list













बता दे कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं। हालांकि, 12वीं के हिंदी पेपर लीक मामले के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।
रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CGBSE 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- मार्कशीट स्क्रीन पर दिखने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर लें।
SMS से भी देखें रिजल्ट
- 12वीं के लिए: अपने मोबाइल पर CG12 <रोल नंबर> टाइप करें और 56263 पर भेजें।
- 10वीं के लिए: अपने मोबाइल पर CG10 <रोल नंबर> टाइप करें और 56263 पर भेजें।



