CG Accident: कोरबा। कोरबा जिले में बुधवार शाम पाली क्षेत्र के तेंदूपत्ता गोदाम के पास कोरबा से बिलासपुर जा रही शिव बस और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस का केबिन बुरी तरह पिचक गया था, जिससे ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच फंस गया।

CG Accident: घटना की सूचना पर पहुंची पाली पुलिस, 108 एम्बुलेंस कर्मी और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद गैस कटर और अन्य उपकरणों की सहायता से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के तुरंत बाद, सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया।

CG Accident: डॉक्टरों ने बताया कि गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया जा सकता है। बस में सवार अन्य यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा गया। पुलिस ने ट्रक और बस दोनों को जब्त कर लिया है और ड्राइवरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

See also  नगरीय निकाय चुनाव: कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते बोले बृजमोहन-पराजय के भय से घबराई हुई है कांग्रेस सरकार