टीआरपी डेस्क। उज्जैन में वीर भारत न्यास को एक रुपये में 500 करोड़ रुपये की जमीन देने के मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के भीतर मचा घमासान अब पूरी तरह सड़क पर आ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जमीन आवंटन पर उठाए गए सवालों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस बातचीत में उन्होंने पटवारी के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया था। अब दिग्विजय सिंह के इस कदम पर कांग्रेस की प्रदेश महासचिव निधि सत्यव्रत चतुर्वेदी ने निशाना साधा है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व सांसदशल मीडिया पर लिखा- दिग्विजय का नागपाश, कांग्रेस पर प्रहार

पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को घेरा है। उन्होंने लिखा कि उज्जैन जमीन विवाद में कौन सही है और कौन गलत, यह जांच का विषय हो सकता है। इसके बावजूद अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने आकर उन्हें कटघरे में खड़ा करना किसी भी वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता है। यह पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता को दिखाता है।

See also  आयुष्मान योजना के द्वारा 70 वर्ष से अधिक सभी बुजुर्गों का होगा मुफ्त में इलाज, प्रधानमंत्री मोदी ने सौंपे कार्ड; कैसे मिलेगा फायदा
फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

घर की बात मीडिया में लाने पर उठाए सवाल

प्रदेश महासचिव ने अपनी पोस्ट में कहा कि अगर जीतू पटवारी से कोई गलती हुई भी थी, तो दिग्विजय सिंह उन्हें फोन पर या आमने-सामने बैठकर समझा सकते थे। उनके पास पार्टी का आंतरिक मंच भी था जहां वे अपनी बात रख सकते थे। इसके बजाय उन्होंने उज्जैन जाकर मीडिया के सामने प्रदेश अध्यक्ष के बयान को झूठा बताया और उनके लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। निधि ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह यह सब अपने पुत्र-मोह में कर रहे हैं ताकि अपने बेटे जयवर्धन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनवा सकें।

बीजेपी को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

निधि चतुर्वेदी ने दिग्गज नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी और आम कार्यकर्ता विरोधी विचारधारा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, तब ऐसे समय में पार्टी के बड़े नेता द्वारा अपने ही प्रदेश अध्यक्ष को जनता के सामने कमजोर करना विपक्ष को राजनीतिक फायदा पहुंचाने जैसा है। उन्होंने इसे जमीन पर रात-दिन काम करने वाले आम कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान पर बड़ी चोट बताया है।

See also  4 new flights start:  हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज : इस एयरपोर्ट से शुरू होगी 4 फ्लाइट, दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट

खेल मंत्री सारंग का तंज- कांग्रेस में मची है भारी गुटबाजी

कांग्रेस में घरेलू विवाद सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी चुटकी ली है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तो कांग्रेस के अपने ही नेता दिग्विजय सिंह को स्लीपर सेल यानी चुपचाप रहकर नुकसान पहुंचाने वाला बता रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस असल में जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उनकी आपसी गुटबाजी और अंदरूनी कलह अब पूरी तरह से सबके सामने आ चुकी है। अगर खुद कांग्रेस की नेत्री ऐसे गंभीर आरोप लगा रही हैं, तो कांग्रेस आलाकमान को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।