गरियाबंद/मैनपुर। लगातार 50 घंटे से हो रही भारी बारिश के दौरान गरियाबंद के मैनपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। यहां उदंती नदी पर ओडिशा सरकार द्वारा बनाया जा रहा ₹9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल तेज बहाव में भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
यह पुल छत्तीसगढ़ के अमलीगांव को ओडिशा के 4 गांवों से जोड़ने वाला अहम प्रोजेक्ट था। पुल गिरने से अब दोनों राज्यों का संपर्क प्रभावित हो गया है और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कैसे गिरा निर्माणाधीन पुल ?
गरियाबंद जिले में दो–तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे उदंती नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव ने निर्माणाधीन पुल के ढांचे पर दबाव बनाया और पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर ढह गया। घटना के बाद निर्माण कार्य पूरी तरह रोक दिया गया है।
प्रारंभिक तौर पर बारिश और तेज बहाव को वजह माना जा रहा है। हालांकि तकनीकी कारणों की जांच संबंधित विभाग करेगा।

₹9 करोड़ की परियोजना पर संकट, संपर्क टूटा
यह पुल छत्तीसगढ़-ओडिशा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना थी। इसके बनने के बाद मैनपुर विकासखंड का ओडिशा के चार गांवों से सीधा संपर्क हो जाता।
पुल गिरने से अमली गांव सहित आसपास के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। अब लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ सकता है। घटना के बाद भ्रष्टाचार और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जांच के आदेश
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि पुल केवल प्राकृतिक कारणों से गिरा या निर्माण में तकनीकी खामी भी थी।
FAQ: गरियाबंद उदंती पुल हादसा
सवाल 1. कहां गिरा पुल ?
गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में उदंती नदी पर बन रहा पुल।
सवाल 2. पुल किसके द्वारा बनवाया जा रहा था ?
ओडिशा सरकार द्वारा। लागत लगभग ₹9 करोड़ थी।
सवाल 3. किसे जोड़ना था इस पुल को ?
छत्तीसगढ़ के अमलीगांव को ओडिशा के 4 गांवों से।
सवाल 4. हादसे की वजह क्या बताई जा रही है ?
लगातार 50 घंटे की बारिश और नदी के तेज बहाव को प्राथमिक कारण माना जा रहा है। जांच होगी।
सवाल 5. कोई जनहानि हुई क्या ?
नहीं, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।


