खैरागढ़। खरीफ सीजन में किसानों की फसल से खिलवाड़ करने वालों पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
खैरागढ़ के ईतवारी बाजार स्थित मेसर्स साहू कृषि केन्द्र में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक मिले। जांच में इनके विक्रय की भी पुष्टि हुई। अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने पूरे केंद्र को सील कर दिया और स्टॉक जब्त कर लिया।
छापे में क्या मिला ?
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन और उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में विभागीय निरीक्षकों की टीम ने कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि दुकान में बिना स्रोत प्रमाण पत्र और आवश्यक अभिलेखों के कीटनाशकों का भंडारण किया गया था। इतना ही नहीं, नियमानुसार मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी हो चुके कीटनाशक मिले। विभागीय जांच में इनके विक्रय किए जाने की भी पुष्टि हुई।

कृषि केंद्र सील, पूरा स्टॉक जब्त
किसानों के हितों और फसल सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर कृषि केन्द्र को सील कर दिया है। विभाग ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग की अपील: नकली खाद-बीज की सूचना दें
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि अगर कहीं भी नकली, अवैध या संदेहास्पद कृषि आदान सामग्री की बिक्री हो रही हो तो तुरंत विभाग को सूचना दें।
विभाग ने साफ कहा है कि कीटनाशी अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
FAQ: खैरागढ़ कृषि केंद्र सील मामला
सवाल 1. कार्रवाई कहां हुई ?
खैरागढ़ के ईतवारी बाजार स्थित मेसर्स साहू कृषि केन्द्र में।
सवाल 2. क्या अनियमितता मिली ?
एक्सपायरी कीटनाशक का भंडारण और विक्रय, बिना दस्तावेज भंडारण, मूल्य सूची नहीं लगाना।
सवाल 3. विभाग ने क्या कार्रवाई की ?
पूरा स्टॉक जब्त और कृषि केंद्र सील। संचालक को कारण बताओ नोटिस।
सवाल 4. किसके आदेश पर कार्रवाई ?
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन और उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में।
सवाल 5. किसान क्या करें ?
नकली या एक्सपायरी खाद-बीज, कीटनाशक दिखे तो तुरंत कृषि विभाग को सूचना दें।


