Three girls die of food poisoning: मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ की तीन मासूम बच्चियों की उल्टी-दस्त से मौत ने सनसनी फैला दी है। मूल रूप से जांजगीर-चांपा की रहने वाली तीनों बच्चियां एक ही परिवार की थीं और इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र* में रहती थीं। रात में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी और दो ने इंदौर में और तीसरी ने इटारसी में दम तोड़ दिया।

बच्चियों की मां अमरोतिन ने बताया- “रात करीब 2 बजे परिवार ने दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाई थी। इसके बाद सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए।”

पिता नरेंद्र सिंह पीथमपुर की L&T कंपनी में नौकरी करते हैं। तीनों बेटियों की उम्र 10 साल, 8 साल और 5 साल बताई जा रही है।

तबीयत बिगड़ने पर दो बच्चियों को बाइक से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शवों को एंबुलेंस से पैतृक गांव जांजगीर ले जा रहे थे, तभी तीसरी बेटी की तबीयत एंबुलेंस में ही बिगड़ गई। उसे इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

See also  Breaking: 5 TI और 7SI समेत पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें आदेश

परिजनों का आरोप- बिना पोस्टमार्टम शव सौंपे

परिजनों का आरोप है कि इंदौर के अस्पताल में दोनों बच्चियों के शव बिना पोस्टमार्टम के ही सौंप दिए गए। इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया- “तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम गुरुवार को इटारसी अस्पताल में किया जाएगा। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।”

पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है, क्योंकि एक साथ खाना खाने के तुरंत बाद तीनों की तबीयत बिगड़ी। क्या खाने में जहर था या पानी दूषित था, जांच जारी है।

FAQ: 3 बहनों की हुई मौत

सवाल 1. मध्य प्रदेश में किन बच्चियों की मौत हुई है?

जवाब: जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक ही परिवार की 3 बच्चियां (उम्र 10, 8, 5 साल) जो इंदौर के बेटमा में रहती थीं, उनकी उल्टी-दस्त के बाद मौत हो गई, 2 की इंदौर में और 1 की इटारसी में।

सवाल 2. तबीयत कैसे बिगड़ी थी?

जवाब: मां अमरोतिन के मुताबिक रात करीब 2 बजे दाल, चावल, रोटी, सब्जी खाने के तुरंत बाद तीनों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया।

See also  कलेक्टोरेट परिसर गांधी धाम बना कसाई खाना

सवाल 3. तीसरी बच्ची की मौत इटारसी में कैसे हुई?

जवाब: दो शवों को एंबुलेंस से जांजगीर ले जाते समय तीसरी बेटी की तबीयत एंबुलेंस में बिगड़ी, उसे इटारसी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

सवाल 4. परिवार का क्या आरोप है और पुलिस क्या कह रही है?

जवाब: परिजनों का आरोप है कि इंदौर अस्पताल ने बिना पोस्टमार्टम शव सौंप दिए। TI सौरभ पांडे ने कहा कि तीनों का पोस्टमार्टम इटारसी में होगा और बिसरा रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

सवाल 5. मौत की वजह क्या मानी जा रही है?

जवाब: प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि एक साथ खाना खाने के बाद ही तीनों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।