Youth Congress members during organizational election process in Chhattisgarh
Youth Congress members during organizational election process in Chhattisgarh

Chhattisgarh Youth Congress Election 2026: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनावी प्रक्रिया के पहले ही दिन प्रदेशभर में 54,103 युवाओं ने सदस्यता ली, जबकि 8,302 सदस्यों ने निर्धारित सदस्यता शुल्क भी जमा कर दिया। शुरुआती आंकड़ों को युवा कांग्रेस के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है।

सदस्यता अभियान के साथ संगठन के विभिन्न पदों के लिए दावेदारी और समर्थन जुटाने की गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

29 सितंबर तक चलेगी चुनाव प्रक्रिया

युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान सदस्यता के साथ मतदान की प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी। संगठन की ओर से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कॉलेजों, युवा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के युवा संगठनों से जुड़े सदस्यों को अभियान में शामिल करने की कवायद की जा रही है।

See also  सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल: रिकॉर्ड ऊंचाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा टूटी चांदी, सोना भी हुआ भारी सस्ता, जानें अपने शहर के नए रेट्स

मिशन 2028 के लिहाज से अहम चुनाव

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को कांग्रेस के मिशन 2028 की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में नई पीढ़ी को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने और बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं का नेटवर्क मजबूत करने की रणनीति में यह चुनाव अहम माना जा रहा है।

करीब 6 हजार नामांकन मिलने का दावा

युवा कांग्रेस के चुनाव में इस बार रिकॉर्ड भागीदारी का दावा किया जा रहा है। पीआरओ राकेश सिंह नेगी के अनुसार, करीब 6 हजार नामांकन प्राप्त हुए हैं। बड़ी संख्या में मिले नामांकन को संगठन की संभावित 20 लाख से ज्यादा सदस्यता से जोड़कर देखा जा रहा है। राकेश सिंह नेगी का दावा है कि इस बार चुनाव में पिछले कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।