रायपुर। सरगुजा जिले के सीतापुर तहसील मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर देवगढ़ में एक सनकी युवक ने चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार गाँव में रात बारह बजे कथित रुप से तंत्र पूजा के बाद बौराए व्यक्ति ने रात क़रीब बारह बजे से डेढ़ बजे तक माँ समेत चार की हत्या कर दी। हत्यारे ने मूक पशुओं को भी निर्ममता से काट दिया। क़रीब दस से अधिक मूर्गे और तीन बैलों को भी मार दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने तीन जगहों पर मूर्गे की बलि दी, कथित पूजा स्थल पर उसने ख़ूब अबीर भी फेंका। फिर और फिर 55 वर्षीया माँ राजकुंवर पैकरा, 70 वर्षीया मनबसिया पैकरा, 70 वर्षीय जबरसाय और 50 वर्षीय मोहनराम की हत्या कर दी। माँ के अलावा आरोपी ने जिन्हें मारा वे पड़ोसी थे। इस के बाद तीन मवेशियों को भी मार दिया।
बुरी तरह हिंसक हो चुके हत्यारोपी को ग्रामीणों ने घेरे रखा और रात क़रीब डेढ बजे पुलिस टीम ने उसे क़ाबू कर गिरफ़्तार कर लिया।

See also  सिटी सेंटर मॉल पर लगा 10 हजार का जुर्माना, पंडरी मार्केट में गंदगी पर कड़ा एक्शन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।