TRPDESK.दिल्ली समेत पूरे भारत में तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के लिए जिम्मेदार तबलीगी जमात के लोगों पर पुलिस के द्वारा तेजी से एक्शन लिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारनपुर के थाना मंडी पुलिस ने तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के दो रिश्तेदारों मौलाना साजिद और राशिद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग अफ्रीका से निजामुद्दीन होते हुए सहारनपुर आए थे। इन्होंने पुलिस को जानकारी भी नहीं दी थी। साजिद और राशिद की कोरोना (कोविड-19) टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों थाना मंडी के मुफ्ती मोहल्ले के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौलाना साद के कमरे की तलाशी ली जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में क्राइम ब्रांच की पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची है। मरकज में तलाशी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने मौलाना साद के कमरे की तलाशी ली। तो वहीं कुछ दस्तावेजों को भी कब्जे में ले लिए। इस दौरान पुलिस ने तबलीगी जमात के 18 लोगों से पूछताछ की। जिसमें साद के दो बेटे भी शामिल थे। दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में 28 लोगों का बयान दर्ज किए, और वहीं मौलाना साद के दो बेटों से भी पूछताछ की है।

See also  सरकार ने दिवाली से पहले पटाखों के लाइसेंस देने और निर्माण-भंडारण पर लगा बैन!

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।