रायपुर। नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए देश भर में लाॅकडाउन किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा राज्य शासन को नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए घोषित लाॅकडाउन में चिन्हित जिले, हाॅटस्पाट्स के भीतर कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर शेष क्षेत्रों में 20 अप्रैल से अतिरिक्त गतिविधियों की अनुमति बाबत अधिकृत किया गया है।

यहाँ क्लिक कर के देखिये किन-किन जगहों को मिलेगी रियायत

बता दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ को संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 3 जोन में बांटा गया है। राज्य के कोरबा जिले को अति संवेदनशील बताकर रेड जोन में रखा गया है।इस जिले में लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जायेगा। जबकि, ऑरेंज जोन में शामिल रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर और राजनांदगांव जिले में मामूली रियायत दी जा सकती है। राहत भरी बात ग्रीन जोन में शामिल 23 जिलों के लिए है।

हाॅटस्पाट्स एवं कंटेन्मेंट जोन के अलावा बाकी जिलों में मिल सकती है छूट

इस संबंध में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशों के तहत 20 अप्रैल से अतिरिक्त गतिविधियों की अनुमति देते हुए राज्य शासन के समस्त विभागों के विभागीय सचिवों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा सम्पूर्ण लाॅकडाउन के संबंध मंे जारी निर्देश पूर्वानुसार प्रभावी होंगे तथा इन अतिरिक्त गतिविधियों को निष्पादित करने की अनुमति हाॅटस्पाट्स एवं कंटेन्मेंट जोन में नहीं होगी।

See also  Xiaomi ने लांच की Electric Cycle, एक चार्ज में चलेगी 40 किलोमीटर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।