रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। प्रदेश के कोरना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के संबंध में चर्चा करेंगे। संक्रमण से अछूते क्षेत्रों या कम से कम प्रभावित क्षेत्रों में 20 अप्रैल से शुरू होने वाली सेवाओं और गतिविधियों की भी जानकारी देंगे, जो 20 अप्रैल से शुरू की जाने वाली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार की शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ की जनता के नाम एक महत्तवपूर्ण संदेश देंगे। इसमें प्रदेश में कोरना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दिए जाने की संभावना हैं।

साथ ही प्रदेश में लॉकडाउन व को लेकर भी आवश्यक जानकारी वे जनता को देंगे। इस संदेश का प्रसारण सभी प्रमुख समाचार चैनलों और एफएम रेडियो में किया जाएगा।

See also  Raipur News: रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, एसी फटने की आशंका

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।