टीआरपी न्यूज। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तो तबाही मचा ही रखी है पर इससे अब घरों कपल्स के बीच टेंशन बढ़ने लगे हैं। जहां पहले एक साथ रहने वाले कपल्स के बीच थोड़ी बहुत अनबन चलती थी, अब तो 24 घंटे साथ रहने की वजह ये झगड़े बड़े होते जा रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर लॉक डाउन के कारण लोगों के काफी मजेदार रिएक्शन वायरल हुए।


इसमें एक महिला जो अपने पति से इतनी परेशान हो गई, कि उसने घर के बाहर अपने पति को बेचने का ही बोर्ड लगा दिया। दरअसल पुर्तगाल के लिस्बन में रहने वाले एक कपल के बीच काफी लड़ाइयां चल रही थी। ऐसे में महिला ने अपने घर के बाहर एक बोर्ड ही लगा दिया, जिसमें उसने अपने पति को बेचने के लिए ऑन सेल लगा दिया।

बता दें कि लॉकडाउन में पति और पत्नी को एक साथ ज्यादा वक़्त बिताना बेहद भारी पड़ रहा है। इसका सीधा असर शादीशुदा जोड़ों के रिश्तों पर पड़ रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के बाद तलाक के मामलों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

See also  COVID in India: 19 राज्यों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, रायपुर में 3 मरीज, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।