रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी के रेड जोन से बाहर आने के बाद प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी राहत देने का फैसला कर लिया है। सोमवार से राजधानी में हर तरह के कारोबार पर लगाए गए बैन हटाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया, जिसे रविवार को देर शाम जारी कर दिया जाएगा। अभी तक चुनिंदा कारोबार को छूट मिल रही थी, लेकिन सोमवार से सभी तरह की दुकानें खुल सकेंगी। राजधानी के बाजारों में अभी लागू लेफ्ट-राइट सिस्टम में भी छूट दी जा सकती है।


शहर के बाजारों में लेफ्ट-राइट सिस्टम की वजह से अभी कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। इसलिए प्रशासन की मंशा है कि इस सिस्टम को खत्म किया जा सकता है। लेकिन इसकी जगह नए नियम बनाए जा रहे हैं, ताकि बाजारों में सख्ती रहे और एकदम से भीड़ नहीं बड़े। दूसरा, शहर के सभी बाजार की दुकानें शाम 5 बजे तक बंद हो जाती हैं। केवल पान ठेले, सेलून और ब्यूटी पार्लर शाम 6 बजे तक खुले रहते हैं। अब सभी दुकानों के बंद होने के समय में एक घंटे की वृद्धि की जा सकती है, ताकि सभी दुकानें साथ खुलें और साथ बंद हों। लेकिन राज्य सरकार की ओर से रायपुर समेत सभी जिलों में शाम 7 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू के आदेश को यथावत रखा जा रहा है।

See also  दाऊ कल्याण सिंह सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल से 60 सुरक्षाकर्मी और 60 एमआरडी को हटाया

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।