नई दिल्ली। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने 5 आतंकी मार गिराए। अभी इन आतंकियों की पहचान की जा रही है और सुरक्षा बलों की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मारे जाने वालों में हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर भी था। ये भी बताया जा रहा है कि करीब दो हफ्ते पहले कुलगाम जिले के येरिपोरा में हुई मुठभेड़ में फारूक अहमद भट्ट भाग निकला था।


सूत्रों के मुताबिक जो 5 आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हैं उनमें से एक हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर फारूक अहमद भट्ट था, जिसे नाली नाम से भी जाना जाता है। फारूक अहमद भट्ट कुलगाम का रहने वाला A++ कैटेगरी का आतंकी था। श्रीनगर के ही एक पत्रकार इरफान मेहराज ने भी ट्वीट कर के इस बात की आशंका जताई है।

See also  ब्रेकिंग : यहां कारखाने में विस्फोट से 18 भारतीयों सहित 24 की मौत,130 से अधिक घायल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।