रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में स्क्रेप कटिंग करते समय अचानक डीज़ल टैंक फट जाने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए 2 कर्मचारियों की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। देर रात दोनों कर्मचारियों ने इलाज के दौरान जिंदल फोर्टिस अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। रायगढ़ एसपी ने दोनों कर्मचारियों के मौत की पुष्टि की है।

बता दें कि बुधवार को रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील प्लांट में स्क्रेप कटिंग करते समय अचानक डीज़ल टैंक में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में 4 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे। जिनमें से 2 मजदूरों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन बीते देर रात दोनों मजदूर इलाज के दौरान जिंदगी से जंग हार गए और उनकी मौत हो गयी. वहीँ इस घटना में घायल अन्य दो मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  Big Breaking : छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने IPS अरुण देव गौतम, आदेश जारी