रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 23 जून को घोषित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षामंत्री डा. प्रेमसाय सिंह परीक्षा नतीजों का ऐलान करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर रिजल्ट को आनलाइन देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार 10 वीं और 12वीं कक्षा का मूल्यांकन संबंधित कार्य पूर्ण कर लिया गया है। परीक्षा परिणाम भी बनकर तैयार है।

बता दें कि 2,72,809 छात्रों ने इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। विगत वर्षाें की तरह इस बार भी माशिमं दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी करने वाला है।

See also  Big Breaking: निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता को एक और बड़ा झटका, सरकार ने एमजीएम आई हॉस्पिटल की मान्यता ख़त्म कर सभी अनुदानों पर लगाई रोक