रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक पेट्रोल पम्प से अजीबोगरीब वाक्या निकलकर सामने आ रहा है। रायपुर के सुंदर नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप से पेट्रोल की जगह पानी निकल रहा है। इतना ही नहीं इस पानी की वजह से कहीं भी कार और बाइक के इंजन बंद होने की शिकायत भी मिली है। पेट्रोल पम्प से पेट्रोल की जगह पानी निकलने का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पम्प से पेट्रोल की जगह पानी निकलने की खबर के बाद ग्राहकों ने पंप पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पंप के मैनेजर ने डीडीनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को अपने कंट्रोल किया।

गाड़ी में पेट्रोल की जगह पानी निकलने के बाद कुछ ग्राहकों ने इसकी सूचना पेट्रोल पंप में आकर मैनेजर को दी। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप की टंकी को चैक किया, जिसमें पानी निकला।

See also  जमीन की गाइडलाइन दर में बढ़ोतरी के कई आदेश वापस

उन्होंने कहा कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से टंकी में पानी घुसा है। सुबह से जितने लोगों ने पेट्रोल डलाया है, हमने सभी ग्राहकों को उनका पैसा भी वापस कर दिया है, लेकिन कुछ देर बाद यहां पैसा लेने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। तब इसकी सूचना तत्काल डीडीनगर थाना की दी गई।

इधर दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत पर पेट्रोलिंग गाडी मौके पर पहुंची थी, मामले में ग्राहकों को सम्बंधित विभाग में भी शिकायत करने कहा गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।