टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोदोबतर मीडिल स्कूल में प्रधान पाठक ने छत की हुक में गमछा डालकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रधान पाठक ने स्कूल के कमरे में घटना को अंजाम दिया है।

घटना के समय वह स्कूल में अकेला था। हालांकि इस दौरान उसका ड्राइवर और एक व्यक्ति उनके साथ थे, जो घटना के समय किसी काम से गए हुए थे। जैसे ही दोनों वापस लौटे तो उन्होंने प्रधान पाठक को फांसी पर लटके देखा।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधान पाठक बीते कुछ सालों से गरियाबंद में रह रहे थे। वह धमतरी जिले के हसदा खिसोरा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि वह बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे, जिसको लेकर उनका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  CG Weather : छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा चक्रवात मोन्था का असर! मौसम विभाग ने दी अगले 3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।