जम्मू-कश्मीर। पड़ोसी देश पाकिस्तान अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। गौरतलब है की एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी और मोटार्र दागे। घटना के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

तलाशी अभियान जारी

भारतीय सेना ने बीते कुछ सालों में कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन का माकूल जवाब देकर पाकिस्तान का मुंह बंद किया है। बता दें कि हाल ही में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़ कर बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। सेना ने इन ठिकानों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था।

अधिकारी ने जवान के शहीद होने की दी जानकारी

 सेना के एक अधिकारी ने एक जूनियर कमीशंड अधिकारी शहीद होने की जानकारी दी है साथ ही कहा पाकिस्तान ने बिना उकसावे के नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की है।

See also  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में कूदे केजरीवाल! लगाया ₹200 करोड़ की नकदी चोरी का आरोप, बोले- 'बड़े नाम शामिल, इसलिए नहीं हुई FIR'

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।