रायपुर। रविवार की शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी बघेल का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है। उनका पिछले दो हफ्ते से रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सीएम भूपेश बघेल रामकृष्ण केयर हास्पिटल पहुंच चुके हैं। यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पाटन में किया जाएगा।
मां की कुशलता के लिए काली मां से की थी प्रार्थना:
कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर में जाकर अपनी मां की कुशलता के लिए प्रार्थना की थी। मुख्यमंत्री की मां एक बेहद सरल और सहज महिला थीं। पूरे प्रदेश मेेंं शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार पाटन में किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के तमाम आला नेताओं के शामिल होने का अनुमान है।
तमाम कार्यकमों पर लगी रोक:
मुख्यमंत्री की मां के निधन से कांग्रेस के तमाम कार्यक्रमों में परिवर्तन किया गया है। 8 तारीख को होने वाले धरना -प्रदर्शन के कार्यक्रम को टाल दिया गया है। 12 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला था उस पर भी रोक लगाए जाने की संभावना है।

See also  कोरोना वैक्सीन में गाय, सुअर और अबोर्टेड बेबी के बॉडी पार्ट ? धर्म के आधार पर कांग्रेस नेता ने की छूट मिलने की मांग

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।