रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा दिसंबर से लेकर जून 2019 तक 11 हजार करोड़ से अधिक का ऋण लिया जा चुका है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर 2018 से जून 2019 तक कुल मिलाकर 11 हजार 174 करोड़ 32 लाख रुपए ऋण लिए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से 10 हजार 4 सौ करोड़ रुपए ऋण लिए गए। श्री बघेल ने बताया कि जनवरी माह में साढ़े 4 हजार करोड़ ऋण लिए गए। ऋण 7.64 से लेकर 8.14 फीसदी ब्याज पर लिए गए। जबकि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक से 557 करोड़ ऋण लिए गए। एशियन डेवलपमेंट बैंक से 217 करोड़ 31 लाख रुपए कर्ज लिए गए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों और कारोबारियों के लिए बड़ी खबर! बार लाइसेंस फीस में भारी कटौती, अब रायपुर एयरपोर्ट पर भी छलकेंगे जाम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।