उरई। Gangrape in UP उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद अब उरई में भी हैवानियत की तस्वीर सामने आई है। यूपी के उरई में बीमार मां को देखने जा रही बेटी से दरिंदों ने दरिंदगी की है। दरअसल, बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही नाबालिग छात्रा से बुधवार देर रात को दो युवकों ने वन विभाग के पीछे ले जाकर रेप किया।

घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने गुरुवार देर रात कोतवाली जाकर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया है जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा की मां की बुधवार देर रात को तबीयत खराब होने पर उसके पिता जिला अस्पताल दिखाने के लिए ले गए थे। अस्पताल गए मां-बाप को देखने के लिए रात करीब 12 बजे छात्रा पैदल ही घर से अस्पताल के लिए निकल पड़ी, देर होने पर शहीद भगत सिंह चौराहे से वह वापस घर लौटने लगी, तभी टाउन हॉल के पास अकेली छात्रा को देख दो युवक उसके पीछे लग गए और कुछ दूर जाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया।

See also  Horoscope Today 31 October : आज अचानक इन्हें होगा धन लाभ

डरा-धमका कर उसके साथ वन विभाग के पीछे…

डरा-धमका कर उसे वन विभाग के पीछे ले गए जहां दोनों ने रेप किया, इसके बाद आरोपी छात्रा को डरा धमका कर भाग निकले। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची पर उस वक्त उसने किसी को कुछ नहीं बताया। गुरुवार रात में छात्रा को परेशान देख जब मां ने पूछताछ की तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

इस पर परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता को महिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज रिपोर्ट दर्ज की, पुलिस दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।