टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। जांच एजेंसी की तरफ से एक और ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया गया है। मुंबई जोनल यूनिट की एक टीम ने माछीमार, वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान हैं।

मुंबई जोनल यूनिट की टीम को मिली सफलता

एजेंसी ने रविवार को बयान में कहा, ‘मुंबई जोनल यूनिट की एक टीम ने माछीमार, वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और कल उनके कब्जे से 99 ग्राम गांजा जब्त करने में सफल रही। दो व्यक्तियों- एक फैसल और टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया गया और फिर उन्हें अदालत में पेश किया गया।’

 अब तक 20 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में सामने आए ड्रग्स मामले में 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एनसीबी ने इस मामले में बॉलीवुड जगत की कई शीर्ष अभिनेत्रियों से पूछताछ की है। एनसीबी की टीम ने सिविल ड्रेस में मुंबई के वर्सोवा के दो इलाकों में छापेमारी की।

See also  IND vs SA 1st Test : 9 वां विकेट गिरते ही भारतीय टीम हो गई आलआउट, जानें वजह…

दीपिका, सारा, राकुलप्रीत और श्रद्धा से भी हो चुकी है पूछताछ

इस दौरान टीम ने टीवी अभिनेत्री को रंगेहाथ ड्रग्स खरीदते हुए पकड़ा गया। फिलहाल जांच एजेंसी इस मामले में कार्रवाई कर रही है। एनसीबी ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ कर चुकी है। एनसीबी की टीम ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल, रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल चुकी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।